- Hindi News
- राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान 25 सितंबर से शुरू
राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान 25 सितंबर से शुरू
भिवानी | जिलेमें 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में सफाई का अभियान छेड़ा जाएगा तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। डीसी डीके बेहरा ने बताया कि इस अभियान के दौरान लोगों को ठोस तरल कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। घरों में साफ-सुथरा माहौल रखने के लिए शौचालयों के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि भोजन करने से पहले वे साबुन से हाथ धोएं। उन्होंने कहा कि इस विषय में शुक्रवार दोपहर 12 बजे डीआरडीए हाल में अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। एडीसी सुजान सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान का यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, नगरपालिका नगरपरिषद तथा बाल कल्याण विभाग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।