पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रबी सीजन में बढ़ेगा गेहूं, सरसों, जौ, चने का रकबा

रबी सीजन में बढ़ेगा गेहूं, सरसों, जौ, चने का रकबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रबीसीजन में इस बार फसलों की बिजाई का रकबा बढ़ेगा। कृषि विभाग द्वारा जारी संभावित बिजाई के लक्ष्य में गेहूं, सरसो, जौ चना की बिजाई पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहेगी। कृषि विभाग के सूत्रों की माने तो इस बार गेहूं का पांच हजार, चने का 21 हजार, जौ का दो हजार सरसों का आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कवर किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जिले भर में तीन लाख 98 हजार हेक्टेयर भूमि पर रबी सीजन की फसल बिजाई की जाएगी।

इसमें से सबसे अधिक गेहूं और सरसों का रकबा शामिल है, मगर इस बार गेहूं और सरसों दोनों ही डेढ़ लाख हेक्टेयर के आसपास बिजाई के दायरे में आएंगे। इस समय आमतौर पर सरसों की बिजाई शुरू हो जाती है, लेकिन अधिक तापमान होने की वजह से किसान बिजाई से गुरेज कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक भी किसानों को बिजाई के लिए थोड़ा इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं।

2013 से 14 में यह थी स्थिति

फसलका नाम बिजाई (हेक्टेयर में)

1. गेहूं एक लाख 55 हजार

2. चना 30 हजार

3. जौ 7 हजार

4. सरसो एक लाख 50 हजार

2014 से 15 का संभावित लक्ष्य

फसलका नाम बिजाई (हेक्टेयर में)

1. गेहूं एक लाख 60 हजार

2. चना 51 हजार

3. जौ 9 हजार

4. सरसो एक लाख 58 हजार

सरसों की बिजाई के लिए तापमान के नीचे गिरने का करें इंतजार : आत्माराम गोदारा

कृषिउपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने बताया कि फिलहाल तापमान 30 डिग्री से अधिक बना हुआ है। इसलिए किसान सरसों की बिजाई के लिए तापमान गिरने के लिए थोड़ा और इंतजार करें। बिजाई से पहले कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। विभाग ने अपना संभावित रबी फसल बिजाई का लक्ष्य जारी कर दिया है। इसको हर हाल में पूरा किया जाएगा। किसान विशेषज्ञों से सलाह कर अपनी फसलों की बिजाई करें। सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता का भी ख्याल रखें।

खेतीबाड़ी