पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्ता में आए तो जिले का होगा समान विकास : निर्मला

सत्ता में आए तो जिले का होगा समान विकास : निर्मला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी निर्मला सर्राफ ने कहा कि प्रदेश में ओमप्रकाश चौटाला की सरकार बनने के बाद भिवानी हलके का समान रूप से विकास करवाया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। शहर होे या गांव पेयजल, बिजली गलियों की समस्या को प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पार्टी का फोक्स युवाओं पर केंद्रित है। प्रत्येक परिवार से एक युवक को योग्यता प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। निर्मला गुरुवार को कितलाना, गौरीपुर, अजीतपुरा प्रहलादगढ गावों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ सत्य प्रकाश, बलदेव घणघस, प्रदीप खरकिया, मनोज यादव, गजेंद्र नवां, उमेद गौरीपुर, मिनी गौरीपुर, अजमेर, सूरजभान, राजेंद्र साहब, मीरसिंह, भानी देवी, हरबीर, रमन लांबा पहलवान आिद थे।

जनसभा को संबोधित करती इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ।