पहले नवरात्र पर सात नामांकन
लघुसचिवालय परिसर में बाढड़ा, भिवानी बवानीखेड़ा के स्थापित किए विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन कार्यालय में गुरुवार को सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें भिवानी से चार, बाढड़ा से दो तथा बवानीखेड़ा से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डीके बेहरा ने बताया कि भिवानी से माकपा उम्मीदवार विनोद कुमार, सांगा निवासी सतपाल तथा परमजीत सिंह ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार ने सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र जमा करवाया। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से गांव पातुवास निवासी उमेद सिंह और उसकी प|ी नीलम देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। बवानी खेड़ा से गांव हाजमपुर निवासी प्रकाश ने स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दादरी विधानसभा क्षेत्र से बख्शी सैनी, राजेश जसपाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। तोशाम विधानसभा क्षेत्र से बलियाली के कुलदीप कुमार ने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा।
सोमवीर सिंह आज करेंगे नामांकन
लोहारू| लोहारूहलके से कांग्रेस प्रत्याशी सोमवीर सिंह शनिवार को नामांकन करेंगे। पंचायत समिति के चेयरमैन कृष्ण सिंघानी ने बताया कि पर्चा भरने के बाद वे लोहारू में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
अोमप्रकाश बड़वा कल भरेंगे पर्चा
लोहारू| इनेलोप्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा 27 सितंबर को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शहरी प्रधान गौरव चौधरी ने बताया कि इसके बाद वे लोहारू में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
जेपी दलाल सहित चार उम्मीदवारों ने जमा कराए दो-दो आवेदन
लोहारू| लोहारूविधानसभा चुनाव में पांचवें दिन लोहारू में चार उम्मीदवारों ने आठ आवेदन जमा कराए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डाॅ. शालीन ने बताया कि बुधवार को एक नामांकन आजाद प्रत्याशी द्वारा जमा कराया गया था। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल और उनके बेटे रोहित दलाल ने दो-दो आवेदन जमा कराए हैं। उनके साथ सांसद धर्मबीर सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा रूपाणा गांव के राजेन्द्र सिंह ने रिपब्लिकन बैकवर्ड कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर आवेदन जमा कराया है। मंढोलीकलां के चन्द्रभान श्योराण ने आजाद प्र