गांधी जयंती पर इस बार सफाई अभियान
दोअक्टूबर को देश विदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इस दिन कहीं पर विचार गोष्ठी होगी तो कहीं पर अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लेकिन इन सबके विपरीत रेलवे विभाग गांधी जयंती को पहली बार अलग अंदाज में मनाने जा रहा है। रेलवे मंत्री डीवी सदानंद गौडा ने रेलवे अधिकारियों को गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने इस बारे में सभी स्टेशन अधीक्षकों को पत्र भी भेज दिए हैं और स्टेशन अधीक्षक इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। दो अक्टूबर को सुबह पांच बजे से ही रेलवे कर्मचारी सफाई अभियान में जुट जाएंगे।
गांधी जयंती पर इस बार देश भर के रेलवे स्टेशन साफ सुथरे नजर आएंगे। इसके अलावा उस दिन रेलवे स्टेशन पर जिस भी यात्री ने कचरा फैलाया तो साथ की साथ उसे 500 रुपये का चालान भी काटा जाएगा। उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशनों पर हर रोज हजारों यात्री सफर करते हैं। इस दौरान यात्री स्टेशन पर गंदगी फैला देते हैं जिससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यात्री धूम्रपान करते हैं जो यात्री गुटखा आदि खाते हैं वो कहीं पर भी थूक देते हैं इससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। यात्रियों को बीमारियों स्टेशन को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए ही रेल मंत्री ने गांधी जयंती को सफाई अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
निरीक्षण करेंगे अधिकारी
बच्चे करेंगे जागरूक
अभियान हर रेलवे स्टेशन पर चलाया जाए इसलिए रेलवे विभाग ने उच्च अधिकारियों को औचक निरीक्षण की ड्यूटी भी लगाई है। अधिकारी किसी भी स्टेशन का औचक निरीक्षण करेंगे और जिस भी स्टेशन पर सफाई नहीं मिली वहां संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सामाजिक संस्था या अन्य व्यक्ति कर सकते हैं मदद
सफाई अभियान के दौरान कोई भी सामाजिक संस्था, एनजीओ या व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार सफाई अभियान में भागीदार बन सकता है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक राधेश्याम मीणा ने बताया कि इस बारे में उनके पास पत्र चुका है और अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
इस दिन रेलवे विभाग के हर कर्मचारी सफाई अभियान में शामिल होंगे तो शहर के स्कूली बच्चे या एनजीओ के माध्यम से स्टेशन पर सफाई जागरूकता नाटक का मंचन किया जाएगा। नाटक के माध्यम से बच्चे यात्रियों को जागरूक करेंगे कि स्टेशन