पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताओं के गांवों में शांति नहीं, चुनाव में झगड़े की आशंका

नेताओं के गांवों में शांति नहीं, चुनाव में झगड़े की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहा है। पुलिस ने जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों और गांवों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में कई बूथ और गांव ऐसे हैं जो किसी किसी पार्टी के बड़े नेता और प्रत्याशी के हैं। यहां सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी।

अक्सर राजनीति में रहने वाले लोगों से यही अपेक्षा की जाती है कि वे शांतिप्रिय रहकर हर तरह के चुनावों में शांति बनाए रखते हुए एमपी, एमएलए, नप सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच या पंच बनेंगे। मगर इन विधानसभा चुनावों में प्रशासन ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों और गांवों की जो लिस्ट तैयार की है उसमें कुछ पार्टियों के प्रत्याशियों तो कुछ बड़े नेताओं के बूथों और गांवों में विवाद होने की आशंका है। इसलिए प्रशासन ने उन बूथों को संवेदनशी आैर अति संवेदनशील घोषित कर उन पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजने की तैयारी कर ली है।इनमें अगर जिले के लोहारू विधानसभा का जिक्र करें तो यहां के निवर्तमान इनेलो विधायक धर्मपाल ओबरा के गांव ओबरा को प्रशासन ने अति संवेदनशील माना है। इसके अलावा इस क्षेत्र से हजकां प्रत्याशी के रूप में चर्चित हो रहे आरसी शर्मा के गांव कुड़ल को भी प्रशासन ने इसी श्रेणी में रखा है। इसके बाद दादरी विस क्षेत्र का जिक्र करें तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पैनल में नाम चल रहे निवर्तमान सहकारिता मंत्री का दादरी स्थित बूथ और भाजपा प्रत्याशी सोमबीर सांगवान का बूथ भी इसी श्रेणी में है। इसी प्रकार प्रशासन ने भिवानी विस से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ, इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ, सांसद धर्मवीर सिंह के विद्या नगर वाले आवासीय क्षेत्र के बूथ, पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज द्वारा मतदान करने वाले बूथ और निवर्तमान केबिनेट मंत्री किरण चौधरी के विजय नगर वाले बूथों को भी प्रशासन ने संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है।

सांसद धर्मबीर का पैतृक गांव भी अछूता नहीं

गुणपाल दया के गांव संदेनशील

हमें तो बनाए रखनी है शांित

गोलागढ़ का नाम कटा

हमें चुनाव के दौरान जिस जिस बूथ पर मामूली या अच्छे झगड़े होने का अंदेशा होता है उन्हें हम संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में रखते हैं। इसलिए हमारे लिए यह बात कोई मायने नहीं रखती कि