पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र अधीक्षक की पिटाई पर हसला ने दी जिला प्रशासन को चेतावनी

केंद्र अधीक्षक की पिटाई पर हसला ने दी जिला प्रशासन को चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हरियाणास्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने गांव जमालपुर के सीनियर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा में ड्यूटी दे रहे अधीक्षक जंगबीर सिंह की पिटाई उनके साथ किए अभद्र व्यवहार एसआई रमेश कुमार के साथ हुई वारदात की निंदा की है। हसला ने इस मामले में जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बारे में हसला के जिला प्रधान रमेश मल्हान ने कहा कि बोर्ड प्रशासन जिला प्रशासन एक ओर नकल रहित परीक्षाएं कराने के दावे करता है वहीं दूसरी और परीक्षाओं को नकल रहित कराने के लिए परीक्षाओं में सेवाएं दे रहे कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि जंगबीर सिंह पर लगे आरोप निराधार हैं। जंगबीर सिंह जैसे शिक्षा के प्रति निष्ठावान प्राध्यापक पर लगे आरोप अशोभनीय हैं।