नील गाय आगे आने पर बाइकर की मौत
भिवानी | बवानीखेड़ातोशाम मार्ग पर भुरटाना ड्रेन के समीप बुधवार देर रात को बाइक के आगे सड़क पर अचानक नील गाय आने से चालक की मौत हो गई। गांव किरावड़ निवासी 52 वर्षीय सुरेश मोटरसाइकिल से अपने साथी राजकुमार के साथ गांव घर लौट रहा था।
राजकुमार बाइक चला रहा था और सुरेश उसके पीछे बैठा था। जैसे ही वे भुरटाना ड्रेन के समीप पहुंचे तो अचानक उनके सामने नील गाय गई। उसे बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर जा गिरी। सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चालक राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।