तिगड़ाना में चिकित्सा शिविर कल
भिवानी | भूपेंद्रमेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को गांव तिगड़ाना में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसका शुभारंभ विशिष्ट सेवा मैडल प्राप्त बिग्रेडियर रामोतार सिंह करेंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के महासचिव प्रीतम दलाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जेबी गुप्ता अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. एलबी गुप्ता, डाॅ. अशोक सांगवान मरीजों की जांच करेंगे।