पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान जोहड़ी धाम मन्दिर में देवी की प्रतिमा स्थापित

हनुमान जोहड़ी धाम मन्दिर में देवी की प्रतिमा स्थापित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | शहरमें नवरात्रे के पहले दिन शैली माता का पूजन किया गया। इसके तहत हनुमान जोहड़ी धाम मन्दिर में देवी की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने लोगों को बताया कि समाज विश्व कल्याण के लिए इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का होना जरूरी है। इसको लेकर 108 कलशों के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर शांति का संदेश दिया। बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने बताया की हनुमान जोहड़ी धाम मन्दिर में नवरात्रों के शुभारंभ को लेकर आज गुरुवार से 2 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू किया जाएगा। इस कथा का वाचन वृंदावन से पूर्णेंदु महाराज करेंगे। इस मौके पर महंत ध्यानदास, मातूनाथ, मंगलदास मुंशीराम, मदनलाल बिहारी लाल, कालूराम, सुशील गुप्ता, अशोक भारद्वाज मौजूद थे।

हनुमान जोहड़ी मंदिर में प्रतिमा स्थापना से पहले कलश यात्रा निकाली गई।