पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिसार में अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा नया बाजार का दीपांशु

हिसार में अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा नया बाजार का दीपांशु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | नयाबजार के रहने वाले 13 वर्षीय बच्चे दीपांशु शर्मा ने जिस बहादुरी का परिचय दिया वह काबिले तारीफ है। अपहर्ताओं के चंगुल में फंसा दीपांशु हिसार में आखिर खुद को बचाने में कामयाब हो गया। नया बाजार के शशिभूषण शर्मा का लड़का दीपांशु दोपहर करीब एक बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित पार्क में खेल रहा था। उसके साथ उसके दो तीन दोस्त भी थे। इसी बीच दीपांशु की जेब से उसके दस रुपये का नोट नीचे गिर गया। दीपांशु ने जैसे ही दस रूपये का नोट उठाने के लिए नीचे की ओर झुका तो पीछे से एक युवक ने उसका मुंह दबा लिया। बाद में दो-तीन आरोपियों मिलकर उसे वैन में डाल दिया।

अपहर्ता हिसार बस स्टैंड के सामने ठेके से शराब लेने लगे तो दीपांशु एक अपहर्ता का पर्स उठाकर भाग निकला ओर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हाउस पहुंच कर अपने अपहरण की कहानी पुलिस को बताई। आंखों में आंसू समेटे हुए निडरता के साथ लोगों से अपने अपरहण की कहानी बयां कर था। जब उसने कहा कि पुलिस अंकल के पास जाना है तो एक बारगी तो सभी अचरज में पड़ गए। बाद में सूचना मिलने पर उसके पिता हिसार पहंुचे और दीपांशु को अपने साथ वापस भिवानी लाए।