पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया स्वच्छता अभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया स्वच्छता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीसीसुजान सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत गांव हरियावास, जीतपुरा खरकड़ी सोहान में सफाई अभियान चलाया गया। यह जानकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी मनोज जैन ने दी। उन्होंने बताया कि गांव हरियावास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी और गलियों में साफ-सफाई का काम किया गया। इस अवसर पर सरपंच संजय कुमार, किरण बाला, सुनीता, सतीश कुमार, बिमला, ओमपति, अशोक, जयचंद, सतबीर, सुरेंद्र, कुलदीप, गुलशन, चंद्रपति, सुगना, बिजेंद्र, दलीप, सागर, जगवंति, ग्राम सचिव अनिल कुमार आदि थे। गांव खरकड़ी सोहान की प्राथमिक पाठशाला में खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव मौलिक शिक्षा अधिकारी राजेश महता ने सफाई अभियान चलाकर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक राजकुमार ग्रेवाल, राजकुमार जांगड़ा, ईश्वर सिंह, अशोक कुमार, अनिल कुमार, दिनेश, रोशन लाल, सुंदर लाल, जग प्रवेश, प्रेमदेवी मौजूद थी। इस मौके पर पौधारोपण अभियान भी चलाया गया।

राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव जीतपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रवि श्योराण, अनिता ओला, सुखबीर सिंह, जगदीश, सुषमा, कविता कृष्णा ने सक्रिय योगदान दिया।

घरकी तरह साफ रखे गलियां

तोशाम| ढाणीमाहू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ स्कूल प्राचार्य दिनेश शर्मा ने खुद स्कूल में झाडू निकालकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ और साफ सुथरा रखते हैं उसी तरह हमें अपने गली मोहल्ले को भी साफ रखना चाहिए। इस दौरान स्कूल की संस्कृत अध्यापिका सुरेश कुमारी ने कहा कि अगर हम अपने घर, गली, मोहल्ले और कार्यक्षेत्र को ही साफ और स्वच्छ नहीं रख पाएंगे तो इससे हमें सामाजिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि समाज में हमारी अच्छी इज्जत बनी रहे। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पौधारोपण करते हुए कहा कि इनके बिना हमारा जीवन बेकार है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधों को लगाकर उनकी समय समय पर देखभाल भी करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में चलाए स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाली छात्राओं को अप