- Hindi News
- 139 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, आज से नाम वापस
139 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, आज से नाम वापस
36 में से अब 27 प्रत्याशी मैदान में, एक अक्टूबर को नामांकन होंगे वापस
जिलेके छह विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीके बेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 16 उम्मीदवार रह गए हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी के इंद्रजीत, हजकां के देवेंद्र कुमार, इनेलो के रघुबीर सिंह, कांग्रेस के रणबीर सिंह महेंद्रा, भाजपा के सुखवेंद्र, राष्ट्रीय आर्य राज सभा के भूपेंद्र, समस्त भारतीय पार्टी के रामनिवास, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के वेदप्रकाश भारतीय, हजपा की सविता और रिपब्लिकन बैकवर्ड कांग्रेस के सुनील कुमार शामिल हैं। इनके अलावा बाढड़ा से उमेद सिंह, कंवर सिंह, नीलम देवी, प्रविंद्र कुमार, रामेश्वर सिंह तथा सतबीर सिंह निर्दलीय उम्मीदवार रह गए। यहां छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हुए हैं। डीसी ने बताया कि भिवानी विधानसभा क्षेत्र में सात नामांकन पत्र रद्द हुए। अब यहां 34 उम्मीदवार रह गए हैं। इनमें कांग्रेस के रामप्रताप, भाजपा के घनश्याम दास, इनेलो की निर्मला देवी, हजपा के डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, हलोपा के अशोक बुवानीवाला, समाजवादी पार्टी के पूर्णचंद, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंिडया के कुंदन कुमार, भारतीय संत मत पार्टी के संजय कुमार, बसपा के प्रदीप, समस्त भारतीय पार्टी की नील कंवल, राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी के भूपसिंह, माकपा के विनोद कुमार और सोशलिस्ट यूनिटी सैंटर ऑफ इंडिया के राजकुमार हैं। इनके अलावा यहां से जयप्रकाश कौशिक, रमेश वर्मा, विजय कुमार शर्मा, सतपाल, रणबीर सिंह, परमजीत सिंह, अजय, रामफल, वेदपाल, सुरेश तंवर, अशोक कादयान, सुनील कुमार, पंकज तायल, मामन चंद, कर्मबीर, राजेंद्र सिंह, बसंत कुमार, दीपक मेहता, सुनील, बिशम्भर अनूप महता निर्दलीय उम्मीदवार रह गए हैं।
डीसी ने बताया कि बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 25 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। इनमें इनेलो की दया रानी, भाजपा के बिशंभर सिंह, बसपा के महेंद्र सिंह, हजकां के रघुबीर सिंह, कांग्रेस के रामकिशन, समस्त भारतीय पार्टी के प्रदीप कुमार, रिपब्लिकन बैकवर्ड कांग्रेस के प्रेमसिंह, समाजवादी पार्टी के राकेश कुमार, हलोपा के राजकुमार तथा राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी के हंसराज हैं। यहां निर्दलीय उ