पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर रात तक सड़क पर डटे लोग

देर रात तक सड़क पर डटे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(लड़की के अपहरण मारपीट मामले में लोहारू-भिवानी मार्ग पर लगाए गए जाम के दौरान हाथ उठाकर जाम खोलने का समर्थन करते प्रदर्शनकारी।)
भिवानी। उत्तमनगर कॉलोनी में रविवार सुबह लड़की के अपहरण प्रयास करने के मामले को लेकर सोमवार को भी तनाव बरकरार रहा। लोग दोपहर दो बजे जाम पर बैठ गए। जाम देर रात तक जारी था। रविवार रात को लोहारू रोड पर जाम लगाया था। लोगों ने जगदीश खान उसके बेटे सद्दाम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सोमवार दोपहर तक का अल्टीमेटम दिया था।
लेकिन इस अवधि के दौरान भी इन दोनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कॉलोनी के लोगों ने सोमवार दोपहर बाद 2 बजे लोहारू रोड दादरी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद जगदीश खान उसके बेटे सद्दाम को गिरफ्तार नहीं किया। लड़की के परिजनों का कहना है कि रविवार देर शाम को पुलिस गिरफ्त से बाहर अभियुक्तों ने जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड में दाखिल घायल लड़की उसके दो भाइयों को डराने धमकाने का प्रयास किया।

किसी को नहीं तोडऩे देंगे कानून : डीएसपी : डीएसपी अमित भाटिया का कहना है कि पुलिस लड़की के अपहरण मामले में पुरी मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है। इसमें छह अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं। किसी को कानून नहीं तोड़ने देंगे।
गिरफ्तार होने तक नहीं बैठेंगे शांत : जाम स्थल पर डटे कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जब तक जगदीश खान उसका बेटा सद्दाम गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक कॉलोनी के लोग शांत नहीं बैठेंगे। सोमवार दोपहर 2 बजे लगाया गया जाम देर रात तक भी लगा हुआ था।
जाम स्थल पर ही बेहोश हुई पीड़ित की मां : लोहारू रोड पर जाम लगाने वाली कॉलोनी की महिलाओं के साथ सड़क पर बैठी पीडि़त लड़की की मां बेहोश हो गई। महिलाओं ने उसे पानी पिलाकर होश में लाने का प्रयास किया। काफी देर तक हाथों और पांवों में मालिश के बाद उसे होश में लाया गया।


महिला सहित छह जेल भेजे : पुलिस ने उत्तम नगर कॉलोनी से लड़की अपहरण प्रयास मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें उत्तम नगर कॉलोनी की सुनीता, शेर खान, सन्नी, मनीष, उमेश अकबर शामिल हैं। इन सभी को सोमवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
तनाव को लेकर पुलिस तैनात: उत्तम नगर कालोनी में दो समुदायों के बीच पैदा हुए तनाव को लेकर अभियुक्तों के घर के पास पुलिस की दो रिजर्व फोर्स एक पीसीआर भी तैनात की गई है। किसी भी प्रकार के हालातों से निपटने के लिए पुलिस ने सशस्त्र बल भी तैनात किए हैं।
समाधान नहीं हुआ, तो नहीं खोलेंगे जाम... ।