- Hindi News
- निमड़ीवाली में बसें रुकने को लेकर विद्यार्थियों ने जाम लगाया
निमड़ीवाली में बसें रुकने को लेकर विद्यार्थियों ने जाम लगाया
भिवानी | निमड़वालीमें बसों के रूकने के विरोध में सोमवार को एसएफआई के बैनर तले रोड जाम किया गया। इसकी अगुवाई विनोद कुमार ने की। उनके साथ विकास, ढिल्ली, प्रवीन आदि थे। उन्होंने बताया कि दादरी भिवानी रोड पर चलने वाली बसें निमड़ीवाली में नहीं रुकती। जबकि इस गांव से सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना शिक्षा पाने के लिए शहर में आते हैं। मगर बस ना रूकने से उन्हें शहर में शिक्षा पाने के लिए ऑटो आदि में अधिक किराया देकर आना पड़ता है। जबकि विद्यार्थियों के बस पास बने हुए हैं। बाद में रोड जाम को खुलवाने केे लिए रोडवेज के सब इंस्पेक्टर रामपाल पहुंचे।
नहींआने देंगे छात्रों को समस्या
उन्होंनेछात्रों को आश्वासन दिया कि भविष्य में उनके सामने ऐसी समस्या नहीं आने दी जाएगी। उनके आश्वासन पर छात्रों ने जाम खोलते हुए कहा कि दो दिन में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे यहां दोबारा जाम लगा देंगे। इस दौरान यहां दीपक, जितेंद्र शर्मा, मंजीत, अमन, अंकित, नवीन, गीता, रेखा, संजू, नीतू, मोनिका, मुकेश आदि थे।