सिंगल गर्ल चाइल्ड को मिलेगी स्कॉलरशिप
छात्राओं के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज
कुलदीपशर्मा | भिवानी
बेटियोंको प्रोत्साहित करने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सिंगल गर्ल चाइल्ड को हर माह स्कॉलरशिप देगा। इसके लिए छात्राएं 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। साथ ही 15 अक्टूबर तक हार्ड कॉपी बोर्ड में जमा करनी हाेगी। 10वीं क्लास में 60 प्रतिशत अंक या 6.2 सीजीपीए वाली वे छात्राएं जो 11वीं 12वीं में पढ़ रही होंगी, उन्हें यह स्कॉलरशिप दी जाएगी। छात्राएं सीबीएसई की बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
दरअसल सीबीएसई ऐसे पेरेंट्स को प्रोत्साहित करना चाहता है जो सिंगल गर्ल चाइल्ड को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। सोच यह भी है कि ऐसे माता-पिता भी आगे इस योजना के बाद आगे आकर अपनी बेटियों को पढ़ा सकें जो बेटियों को बोझ मानते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए देश भर से 1000 स्टूडेंट्स को सलेक्ट किया जाएगा। इनका चयन मेरिट के आधार पर होगा। सीबीएसई की ओर से दी जानी वाली इस स्कॉलरशिप का फायदा 11वीं 12वीं की छात्राओं को मिलेगा। स्कॉलरशिप के तहत सिंगल गर्ल चाइल्ड को हर महीने 500 रुपए दिए जाएंगे। आवेदन करने वाली छात्राओं का 10वीं में सीजीपीए कम से कम 6.2 होना चाहि या 60 प्रति शत अंक होने चाहिए। योजना के तहत इन स्कूलों से जाने वाली छात्राओं को यूजी लेवल तक 1 हजार पीजी लेवल पर 2 हजार रुपए प्रति माह देने की भी योजना बनाई गई है।
कक्षा11 वीं के लिए करना होगा आवेदन
11वींकक्षाओं की छात्राओं को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद 12वीं कक्षा के लिए इन्हें रिन्यू किया जाएगा। इसका क्राइटेरिया कुल नंबर का 50 फीसदी नंबर होगा। सिंगल गर्ल चाइल्ड को दी जाने वाली ये स्कॉलरशिप दो साल के लिए दी जाएगी।
पहले थी 15 अंतिम तिथि
इससेपहले बोर्ड ने इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर तय की थी। जिसे बोर्ड ने 16 सितंबर को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया। साथ ही हार्ड कॉपी डॉक्यूमेंट सहित जमा कराने की तिथि भी 15 अक्टूबर कर दी। हलवासिया विद्या विहार स्कूल के प्रशासक राजकुमार सैनी ने बताया कि बेटियां शिक्षित हो इसलिए योजना को लागू किया गया है।
इससे पहले ये थी योजना
पहलेसीबीएसई के तहत आने वाले स्कूलों में सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कीम के तहत मुफ्त शिक्षा दी जाती थी। इसके बाद सीबीएसई ने कुछ वर्ष पूर्व सिंगल गर्ल चाइल्