पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेड टीचर को मिल रहीं हैं धमकियां

हेड टीचर को मिल रहीं हैं धमकियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामनगरकालोनी में सेवानिवृत्त महिला हेड टीचर के साथ मारपीट मामले में पुलिस लीपापोती करने में जुटी है, जबिक आरोपी धमकियां दे रहा है। पीड़िता 70 वर्षीय कुंती देवी ने मामले की शिकायत आईजी हिसार रेंज, सीनियर सिटीजन सेल एसपी डीसी को की है। कुंती देवी का आरोप है कि वह एक हाथ से अपाहिज और बूढ़ी बेसहारा औरत है। अपनी बेटी शशि प्रभा के साथ रहने के लिए कुछ दिन पहले ही वह रामनगर कालोनी के मकान नंबर 353/4 में शिफ्ट हुए हैं। यह मकान कॉलोनी के ही सुभाष से उन्होंने 30 लाख रुपये में खरीदा था। मगर सुभाष इस मकान को जबरन हथियाना चाहता है। इसी को लेकर वो बेसहारा मां बेटी पर नाजायज दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। 19 सितंबर की रात साढ़े 12 बजे सुभाष उनके गेट की कुंडी तोड़कर जबरन अंदर घुस गया। उसके साथ कन्हैया नामक व्यक्ति भी शराब के नशे में आया था। इस मामले में पुलिस ने उसका सामान्य अस्पताल में 24 घंटे बाद बयान दर्ज किया था। लेकिन आज तक पुलिस ने इस संबंध में अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उनके घर में कोई भी पुरुष नहीं है। इसलिए बुजुर्ग मां बेटी न्याय के लिए दर दर भटक रही हैं। सोमवार को कुंती देवी ने मामले की शिकायत सीनियर हिसार रेंज के आईजी, सिटीजन सेल, एसपी डीसी को दी है। कुंती ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी शशि प्रभा सुभाष की प|ी के साथ एक ही स्कूल में टीचर थीं। इसी वजह से उसने जमीन खरीदने के लिए सुभाष को 18 लाख रुपये भी दिए थे। जिसमें से 16 लाख रुपये का उसने जमीन का बयाना करा दिया, मगर दो लाख रुपये खुद हड़प कर गया। जब पैसे मांगे तो उसने कहा कि इन्हें भूल जाओ। उनका कहना है कि उसके मकान में 21 सितंबर को ही उसने एक कमरे में दूसरी औरत को बैठा दिया है। यह औरत भी उनके साथ मिलकर मकान कब्जाना चाहती है। कुंती का कहना है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का भय दिखाया जा रहा है। पुलिस भी अभियुक्त से सांठगांठ कर इस मामले को दबाने में लगी हुई है। उसने कहा कि वह न्याय के लिए हर चौखट पर जाएगी। कुंती ने चेतावनी दी है कि पुलिस अगर अभियुक्त पर कार्रवाई नहीं करती तो वो अपनी बेटी के साथ आत्मदाह करने पर मजबूर होगी।

पुलिसदबा रही मामला

पुलिसकी इस मामले में कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू करने से पहले ही इसे झूठा करार देने पर तुली है। बुजुर्ग महिला अशक्त