पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाद विवाद प्रतियोगिता में कल्पना को पहला स्थान

वाद-विवाद प्रतियोगिता में कल्पना को पहला स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शकॉलेज प्रांगण में सोमवार को हिंदी साहित्य परिषद समाज शास्त्र परिषद विभाग के तत्वावधान में वाद विवाद भाषण स्पर्धा कराई गई। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वाद विवाद स्पर्धा में विषय क्षेत्रिय राजनीति ने राष्ट्रीय राजनीति को दिशाहीन कर दिया को रखा गया।

इस पर छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. अरुणा सचदेवा ने किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति चाहे क्षेत्रिय हो चाहे राष्ट्रीय वह स्वच्छ होनी चाहिए। उन्होंने हिंदी साहित्य परिषद की संयोजिका डाॅ. मधु मालती समाज शास्त्र परिषद की संयोजिका नीता चावला को आयोजन की सफलता की बधाई दी। वाद विवाद स्पर्धा में कल्पना ने पहला, प्रीति ने दूसरा स्वाति और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण स्पर्धा में लताशा ने पहला, स्वाति ने दूसरा, आस्था ने तीसरा कामना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को कॉलेज प्राचार्या डॉ. अरुणा सचदेवा ने पुरस्कार दिए उज्जवल भविष्य की कामना की।