पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 70 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

शिविर में 70 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | स्वास्थ्य,शिक्षा सहयोग संगठन द्वारा सोमवार को गांव रिवाड़ी खेड़ा के राजीव गांधी केंद्र में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें किशनलाल जालान राजकीय नेत्र अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने 70 मरीजों की जांच की। इसके बाद 10 रोगियों का आप्रेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में डाॅ. नीरज दुआ उनकी टीम के सदस्यों ग्रामीणों को आंखों की देखभाल के बारे में भी बताया। प्रधान बृजपाल परमार ने बताया कि संगठन का मुख्य कार्य स्वास्थ्य शिक्षा सहित सामाजिक क्षेत्र में काम करना है। शिविर में संगठन के सचिव कैप्टन सुरेश परमार, कैप्टन हरिकिशन मौजूद थे।