- Hindi News
- डीपीएस स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
डीपीएस स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
भिवानी | देवसरमोड़ स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को संस्कृति भारत की धरोहर पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने की। इस मौके पर जींद के डीसी अशोक मीणा की प|ी जूही मीणा, भिवानी के एसपी सतेंद्र गुप्ता की प|ी दिव्या गुप्ता, अन्नु अग्रवाल, स्थानीय प्रबंधक समिति के सदस्य विजय किशन अग्रवाल धारेडू प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में कक्षा चौथी पांचवीं से छात्र संयम, आशा, वंश, हर्षिता, प्रतिचि देव गोयल, कक्षा छठी से तन्मय, प्रखर, दृष्टि, भूमि, वसुधा, कार्तिकेय ने तू प्यार का सागर है गीत पर सामूहिक गान की पेश किया।