- Hindi News
- कैंसर पीड़िता ने देवरों पर लगाया घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप
कैंसर पीड़िता ने देवरों पर लगाया घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप
एसपी से शिकायत, पुलिस जांच करने के बजाय करने लगी प्रताड़ित
भास्करन्यूज | भिवानी
गांवकेलंगा निवासी कैंसर से पीड़ित एक महिला ने सोमवार दोपहर को एसपी कार्यालय में पति के साथ पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि 21 सितंबर को उसका पति गांव में सब्जी बेचने के लिए गया हुआ था। उसे अकेला पाकर रिश्ते में उसके देवर लगने वाले दो युवकों ने घर के अंदर घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसे उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।
इन दोनों पर उसके घर की संदूक में रखे गहने उठाने का भी आरोप लगाया है। महिला उसके पति ने एसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसने सौ नंबर पर उसी समय फोन किया था। मगर वहां पहुंची पुलिस ने उसे उसके पति पर ही नाजायज दबाव बनाया और उन्हें डराया धमकाया। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की है।