भिवानी। हजपा हजकां के सांझे प्रत्याशी पूर्व विधायक डाॅ. शिवशंकर भारद्वाज के पक्ष में उनकी पत्नी डाॅ. कमला भारद्वाज मतदान के लिए कीर्तिनगर, विकास नगर, बड़ चौक नहर काॅलोनी में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उनके पति ने सदा कार्यकर्ताओं के हितों के लिए काम किया है। वे हमेशा भिवानी के विकास के लिए संघर्ष करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति केवल क्षेत्र के विकास की सोच रखते हैं। जबकि अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की सच्चाई जनता जानती है। क्षेत्र की जनता ने दोबारा मौका दिया तो वे विकास की बड़ी परियोजनाएं भिवानी में शुरू कराएंगे। इस दौरान शीला गौरा, इंदिरा भारद्वाज, स्नेहलता, कौशल्या, रेखा, बिमला, पुष्पा बाला, संतोष, बृजलता, संजय, नरोतम शर्मा, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करती उनकी पत्नी डॉ. कमला भारद्वाज।