- Hindi News
- बड़े नेताओं के दौरे शुरू, प्रचार में आई तेजी
बड़े नेताओं के दौरे शुरू, प्रचार में आई तेजी
िभवानी | चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशियों के पक्ष में बड़े नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के लिए वाेटों के अपील करने के लोहारू अनाजमंडी में रैली को संबोधित करने पहुंचे। अलग-अलग पार्टी के नेता चुनावी दंगल में अपने दांव आजमा रहे हैं। लोहारू से इनेला प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा चुनावी मैदान में पैसे से नहीं बल्कि जनता के िवश्वास को अपनी जीत का मंत्र बता रहा हैं। वहीं हजपा हजकां के सांझे प्रत्याशी डाॅ. शिवशंकर की प|ी ने उनके लिए वोट मांगे। इनेलाे प्रत्याशी दया भुरटाना ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क साधा। वहीं वोटर भी इस मौके पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हंै। भिवानी से इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रणबीर सिंह, लोहारू से बहादुर सिंह ने वोटों की अपील की।