पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं से छेड़छाड़ पर चौकी का घेराव

छात्राओं से छेड़छाड़ पर चौकी का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांग। गांव मुंढाल में पुलिस चौकी का घेराव करते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | चांग

गांवकुंगड़ में बोर्ड परीक्षा देने गई गांव मुंढाल की छात्राओं के साथ तालु गांव के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। यह घटना शुक्रवार की है। इसी घटना से गुस्साए लोगों ने शनिवार को पहले भिवानी जींद मार्ग पर जाम लगाया तो बाद में उन्होंने मुंढाल चौकी का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुिलसने नहीं की कार्रवाई

शुक्रवारको मुंढाल की छात्राएं 12वीं की परीक्षा देने के लिए कुंगड़ स्थित परीक्षा केंद्र गई थी। पुलिस पूछताछ में गाड़ी चालक नरेंद्र ने बताया कि मुंढाल की छात्राओं के साथ तालु के छात्रों ने परीक्षा के दौरान बदतमीजी की थी। उस दौरान छात्राओं ने इसका विरोध किया तो छात्र उस समय तो चुप हो गए थे। मगर बाद में जब वे एक गाड़ी में घर वापस रही थी तो गांव कुंगड़ से निकलते ही सुंदर ब्रांच नहर के पास तालु के लगभग एक दर्जन युवकों ने गाड़ी को रुकवाकर छात्राओं के साथ बदतमीजी की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के बाल खींचकर उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास भी किया। मगर इसी दौरान मुंढाल के युवक पीछे से आए और उन्होंने अपने गांव की छात्राओं को तालु के युवकों से किसी तरह छुड़वाया। इसके बाद गांव जाकर मुंढाल के युवकों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।

इस पर ग्रामीण उसी समय मुंढाल चौकी पहुंचे। इस बारे में ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे चौकी में पहुंचे तो एक सांसद के दबाव में आकर पुलिस ने उन युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कड़ी में शनिवार सुबह सात बजे जब गांव की पंचायत चौकी पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए उनसे युवकों की गिरफ्तारी के लिए तीन घंटे का समय मांगा। लेकिन सुबह १० बजे तक उन युवकों को गिरफ्तार नहीं किया तो ग्रामीणों ने बस स्टैंड चौक पर एकत्र होकर भिवानी जींद मार्ग जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी अमित भाटिया तथा सदर थाना प्रभारी एसएचओ लीला राम मौके पर पहुंचे।

सस्पेंडकरें पुिलसकर्मी

उनअधिकारियों ने ही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लोगों को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया