पांच घंटे तक बंधक बने लाइनमैन
निगम के एसडीओ राहुल सांगवान ने बताया कि कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है और निगम के कर्मचारी जब ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पहुंचे तो लोगों तो खेतों में खंभे लगवाने से मना कर दिया तो इसमें निगम के कर्मचारी आैर अधिकारी क्या करें। फिर भी वे समस्या के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।
खेतों में लोग नहीं लगाने देते खंभे : एसडीओ
कान पकड़कर बैठा दिया जमीन पर...
सिटी स्टेशन पार सिटी कॉलोनी में बिजली की समस्या ठीक करने पर बिजली लाइनमैनों को बंधक बनाए क्षेत्रवासी। महिलाओं ने तो लाइनमैनों के कान पकड़ उन्हें चेताया।
सिटी स्टेशन पार सिटी कॉलोनी में पिलर बॉक्स में जले मीटर।
{ शाम छह बजे अफसरों ने आश्वासन देकर छुड़वाया
भास्करन्यूज | भिवानी
बिजलीसमस्या से नाराज सिटी कॉलोनी के लोगों ने शनिवार को निगम के लाइनमैनों को काम करने से रोका और बंधक बना लिया। गुस्साए लोगों ने कहा कि जब तक अधिकारी खुद उनकी समस्या का समाधान नहीं करेंगे, लाइनमैनों को नहीं छोड़ेंगे। करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद शाम करीब छह बजे निगम अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर लाइनमैनों को छुड़वाया।
सिटी कॉलोनी के वासियों का आरोप है कि दो दिन से मीटर जले हुए हैं और इसकी शिकायत फोन के माध्यम से अनेक बार निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को दे चुके हैं लेकिन जले हुए मीटर काे बदलने का काम शुरू नहीं हुआ श्रीभगवान, जोगेंद्र, महाबीर सिंह, पवन, सूरत सिंह, सुखबीर, मनचाही, संतरा, रोशनी, राजकला, आदि ने बताया कि कॉलोनी में तीन माह से बिजली समस्या चल रही है। आए दिन किसी ने किसी गली में या तो तार टूट जाता है या फिर पिलर बॉक्स में लगे मीटर जल जाते हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कॉलोनी में पानी जमा है इससे मच्छर पैदा हो गए हैं और बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण रात भर सो नहीं पाते। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया था कि 24 अगस्त के बाद कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हो जाएगा और इसका एस्टीमेट बनकर भी तैयार हो चुका है लेकिन आज 24 अगस्त को बीते हुए भी 20 दिन के आस पास का समय हो गया है लेकिन निगम के अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी एक पिलर बॉक्स में लगे चार मीटर जल गए और इसके शिक