- Hindi News
- मौका मिला तो कराएंगे भिवानी का चहुंमुखी विकास: सर्राफ
मौका मिला तो कराएंगे भिवानी का चहुंमुखी विकास: सर्राफ
संपर्क अिभयान के दौरान लोगों को संबोधित करती निर्मला सर्राफ।
भास्कर न्यूज | भिवानी
इनेलोप्रत्याशी निर्मला सर्राफ ने लोगों काे विश्वास दिलाया कि उन्हें मौका दिया तो भिवानी के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। निर्मला शनिवार को गांव बामला के शिलगर मंदिर में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने महिला प्रत्याशी को उतार कर महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं को उनके हक दिलवाने उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की कोशिश करेंगी। इनेलो ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने हर वर्ग को पूरा मान-सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाया जाएगा तथा अनेक जनहित योजनाओं को लागू किया जाएगा। इससे पहले भी इनेलो सरकार ने अपने कार्यकाल में अनेक जनहित योजनाएं लागू की थी। छात्र बस पास योजना, वृद्धा पेंशन समेत अनेक ऐसी योजनाएं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल ने ही शुरू की थी। उन्होंने कहा कि भिवानी की सीट ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के आम कार्यकर्ता की जीत होगी।
इसलिए सभी कार्यकर्ता आज से ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुट जाए। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो शहरी प्रधान विनोद चावला, जितेंद्र शर्मा, कुलवंत कोंटिया, गौरीशंकर, राजबीर फौजी, अनिल धारेडू, मोनू ग्रेवाल, जोगेंद्र ग्रेवाल, प्रदीप गोयल, पवन फौजी समेत अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।