पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग मजदूर यूनियन का धरना चौथे दिन भी जारी

वन विभाग मजदूर यूनियन का धरना चौथे दिन भी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला वन अधिकारी कार्यालय के सामने धरने के दौरान नारेबाजी करते वन विभाग मजदूर यूनियन के सदस्य।

न्यूज़ इनबॉक्स

भिवानी | वनविभाग मजदूर यूनियन भिवानी का अपनी मांगों समस्याओं के लिए अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता ओमपाल ने की तथा धरने का संचालन मनीराम ने किया। इस धरने का समर्थन सर्व कर्मचारी संघ के भिवानी ब्लाक प्रधान महेन्द्र और सीटू के प्रदेश उपप्रधान कामरेड विनोद कुमार ने भी किया है। अपने संबोधन में मनीराम ओमपाल ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस धरने को चन्द्र, हवासिंह, रामचन्द्र, धूप सिंह, पवन, संतरा, चमेली, कृष्णा ने भी सं‍बोधित किया।