जहर खुरानी गिरोह के सदस्य को पकड़वाया
आपबीती बताते जहरखुरानी का शिकार होने वाला सुनील।
भास्कर न्यूज | भिवानी
ट्रेनमें यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके सामान पर हाथ साफ करने वाले जहरखुरानी गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया गया है। यह सब बहादुर युवक सुनील की बदौलत संभव हो पाया है, जो खुद भी इस गिरोह का शिकार हो चुका है। आरपीएफ पुलिस ने पकड़ में आए यूपी के युवक से पूछताछ की, इस दौरान उसने गुनाह कबूल लिया। आरपीएफ ने युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया है।
हुआ यूं कि रोहतक के झज्जर चुंगी विजय नगर निवासी सुनील सेल्समैन का काम करता है। महिलाओं के कॉस्मेटिक्स के सामान की सप्लाई के सिलसिले में वह 6 सितंबर को भिवानी आया था। अपना काम निपटाने के बाद शाम को वह भिवानी से ट्रेन में रोहतक लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन से ही उसके साथ दो युवक भी गाड़ी में सवार हो गए। इन युवकों ने उसके पास बैठकर ही उसके साथ बातों बातों में मेलजोल बढ़ा लिया। इसके बाद सुनील को कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर उसे पिला दी। थोड़ी देर बाद ही उस पर बेहोशी का असर होने लगा और वह बेसुध होकर सीट पर लुढ़क गया। जब उसे होश आया तो वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पड़ा था। वह वापस रोहतक आया। सुनील ने बताया कि दोनों युवक उसके दो बैग नकदी के साथ साथ उसके कीमती जूते भी ले गए।
इसी दौरान भिवानी में उसके रिश्तेदार कुलदीप ने रेलवे पुलिस को उसकी रोहतक नहीं पहुंचने की सूचना दी। उधर रोहतक में भी सुनील के परिजनों ने लापता होने पर रेलवे पुलिस को शिकायत सौंप दी। 7 सितंबर को सुनील रोहतक रेलवे पुलिस को मिल गया। शुक्रवार को सुनील फिर से अपने काम के सिलसिले में भिवानी आया था। जैसे ही वह ट्रेन से नीचे उतरा तो उसके सामान को चुराने वाले युवक में से एक दिखाई पड़ गया। उसने उसका पीछा किया तो थोड़ी देर बाद दूसरा भी वहां गया। इन दोनों ने फिर से यात्रियों को लूटने के लिए अपना परंपरागत तरीका अपनाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाया।
इसी दौरान सुनील उन दोनों पर टूट पड़ा और लोगों की मदद से दोनों को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ को पूछताछ में पता चला की दोनों यूपी के हैं और यात्रियों के साथ सामान पर हाथ साफ करते हैं। कुलदीप का आरोप है कि शनिवार सुबह पुलिस ने इन दोनों में से एक युवक को छोड़ दिया। जबकि दोनों ही उसका सामान चुराने में संलिप्त थे। जीआरपी चौकी प्रभारी अमरनाथ ने बताया कि आरपीए