Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नया बाजार में घर में घुसकर हमला, दो लोगों को आई चोटें
रविवाररात नया बाजार में कुछ लोगों ने अपने पड़ोस के घर में घुसकर हमला कर दिया तथा बाद में पत्थरबाजी की। इसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन नया बाजार निवासी भूपेंद्र संदीप ने बताया कि शनिवार शाम घर में दिशोठन था। रिश्तेदार दोस्त आए हुए थे। वे दोनों छत पर मेहमानों को खाना खिला रहे थे और नीचे महिला संगीत कार्यक्रम चल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग बॉबी, कृष्ण, जाेनी मिड्डा उनके घर घुस आए और उन्होंने आते ही हंगामा कर दिया।
वे शराब के नशे में थे और लाठी-राड लिए हुए थे। उन्होंने उन्हें घर से बाहर जाने को कहा। इस पर उन्होंने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वे जाते जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए। इसके बाद उन्होंने पत्थर बाजी शुरू कर दी। हमने पीसीआर को फोन किया। काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले उन्होंने पत्थरबाजी बंद कर दी। परिजन हमें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले आए। भूपेंद्र संदीप को गहरी चोटें आई हुई हैं। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के प्रभारी संजय बिश्नोई ने बताया कि उन्हें इस तरह की सूचना मिली थी तथा अधिकारी को जांच के लिए भेजा हुआ है।