- Hindi News
- नकली शराब प्रकरण में मुख्य सूत्रधार का पुलिस ने लिया पांच दिन का रिमांड
नकली शराब प्रकरण में मुख्य सूत्रधार का पुलिस ने लिया पांच दिन का रिमांड
लोहारूरोड पर धिराणा मोड़ के समीप बंद पड़ी फैक्ट्री में काफी लंबे अर्से नकली शराब का गोरखधंधा चलाने वाले मुख्य सूत्रधार का पुलिस ने पांच दिन का रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान सदर पुलिस कई सवालों का जवाब ढूंढ़ेगी।
पुलिसपता लगा रही और कौन लोग हैं शामिल
पुलिसपता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली शराब के अवैध कारोबार में गांव देवसर निवासी सुमित के साथ कौन कौन लोग और शामिल हैं और कहां कहां नकली शराब को बेचा जाता था। इसके अलावा नकली शराब के तार कहीं दूसरे जिलों से तो नहीं जुड़े हैं। इन सब पहलुओं पर भी पुलिस अपनी जिज्ञासा मिटाएगी। 11 सितंबर की शाम को धिराणा मोड़ पर बंद पड़ी प्लास्टिक धागा फैक्ट्री में छापामारी कर पुलिस ने नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया था। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य सूत्रधार सुमित को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में सुमित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को सुमित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।