खरक के स्कूल में मनाया हिंदी दिवस
गांवखरक के मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर प्राचार्य शिव कुमार के नेतृत्व में हिंदी भाषा कार्यक्रम गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन, कविता, भाषण प्रतियोगिता श्लोक उच्चारण आदि के माध्यम से हिंदी की महता को समझाया। इस अवसर पर प्राचार्य शिव कुमार ने बताया कि समाज में मातृभाषा, मातृभूमि एवं माता का स्थान सर्वोच्च होता है। हमें आपस में बातचीत के दौरान भी शुद्ध रूप में हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य शिव कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय सचिव कुलविंद्र सिंह, निदेशक अनिल तंवर, अध्यक्ष सुरेश जांगड़ा आदि थे।