पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवानी महापंचायत चुनाव में रहेगी तटस्थ: संपूर्ण सिंह

भिवानी महापंचायत चुनाव में रहेगी तटस्थ: संपूर्ण सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीपूर्व की घोषणा के अनुरूप भिवानी महापंचायत ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही विधानसभा चुनाव में तटस्थ रहने का निर्णय लिया है। इसके लिए शनिवार को महापंचायत की कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया। इसकी जानकारी महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि महापंचायत गैर राजनीतिक रहकर भिवानी जिले के लोगों की समस्याओं उनके मुद्दों को उठाती रहेगी।

पिछलेसाल की चुनाव लड़ने की घोषणा

गौरतलबहै कि पिछले साल दिसंबर में भिवानी महापंचायत ने अनाप-शनाप बिजली बिलों बिजली वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं की जेबों पर डाले जा रहे डाके के विरोध में एक बड़ा आंदोलन छेड़ा था। उसके चलते नगर के सभी सामाजिक व्यापारिक संगठनों ने एक दिन अभूतपूर्व बंद भी किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को कुछ हद तक राहत भी दी थी।

आंदोलन के दौरान महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने शहर के सभी प्रतिष्ठित समाजसेवियों जन संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच घोषणा की थी कि वे तो स्वयं चुनाव लड़ेंगे और ही महापंचायत राजनीतिक तौर पर किसी को समर्थन देगी।

दलोंसे कई उम्मीदें

महापंचायतने विभिन्न राजनीतिक दलों से शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगाने, सस्ती बिजली मुहैया करवाने, किसानों उद्योगों को 24 घटे बिजली उपलब्ध करवाने, निजी अस्पतालों में गरीबों को सस्ता इलाज करवाने, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने आदि मुद्दों पर काम करने की मांग की। इस दौरान संपूर्ण सिंह ने सभी से चुनाव के दौरान सामाजिक भाईचारा बनाए रखने की भी अपील की।

राजनीतिकदल मुद्दों पर अपनी स्थिति करें स्पष्ट

महापंचायतने प्रस्ताव पारित करके विभिन्न राजनीतिक दलों से बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों मूलभूत सुविधाओं बारे अपनी स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की। इस बैठक में महापंचायत कोर कमेटी के सदस्य बृज लाल सर्राफ, विनोद मिर्ग, कंवर बीर सिंह, सूरजमल, दीपक बंसल सहित एक दर्जन पदाधिकारी उपस्थित थे।