- Hindi News
- नया बाजार में बीमा निगम की उपशाखा का शुभारंभ
नया बाजार में बीमा निगम की उपशाखा का शुभारंभ
भिवानी | जालाननेत्र अस्पताल के पास भारतीय जीवन बीमा निगम की नई उप शाखा का शुभारंभ शनिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक टीटी कुबई द्वारा किया गया। भिवानी में यह निगम की दूसरी शाखा है जो जनसेवा के लिए समर्पित कर दी। इस अवसर पर कुबई ने बताया कि यह शाखा कंप्यूटरीकृत होगी। इसमें देश भर से किसी भी शाखा का पाॅलिसी प्रीमियम इस शाखा में जमा कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस शाखा से बीमाधारकों को काफी आसानी होगी क्योंकि यह शाखा शहर के बीच में है। उन्होंने कहा कि जीवन बीमा निगम देश के करोड़ों बीमा धारकों के भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस उपशाखा से मुख्य शाखा में लगने वाली लंबी लाइनों से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस अवसर पर रोहतक मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विनोद कुमार, मार्केटिंग प्रबंधक ज्ञान प्रकाश, मैनेजर सीएलआइए सिद्धांती, मुख्य शाखा के प्रबंधक अनिल कुमार, उपशाखा के प्रबंधक विकास महता, रमन शांडिल्य, आरके नाहरवाड़ा, कमल सिंह, एके गोयल, नंदलाल डूडेजा आदि थे।