- Hindi News
- कांग्रेस ने जिले के लोगों से किया पक्षपात: सर्राफ
कांग्रेस ने जिले के लोगों से किया पक्षपात: सर्राफ
भिवानी | निवर्तमानविधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि कांग्रेस ने जिले के लोगों से धोखा किया है। दस वर्ष के शासनकाल में जिले में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। इसका बदला जनता अब कांग्रेस के खिलाफ वोट देकर किया। सर्राफ शनिवार को शहर में जनसंपर्क अभियान के तहत नागरिकों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच साल से घोषणा में लंबित पड़े कन्या स्कूल को नहीं बनवा सके और नंबर वन हरियाणा और शिक्षा में नंबर वन होने के दावे करते हैं। उन्होंने कहा सत्ता में भाजपा की सरकार आने पर ना सिर्फ कन्या स्कूल बल्कि एक नए कॉलेज की स्थापना भी करवाई जाएगी ताकि युवाओं को भी दाखिलों को लेकर रही दिक्कतों का निपटारा हमेशा के लिए हो सके इस अवसर पर उनके साथ अनेक पार्टी कार्यकर्ता थे।