पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक सदन में लगेगी भिवानी के संस्थापक की प्रतिमा

सांस्कृतिक सदन में लगेगी भिवानी के संस्थापक की प्रतिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | कला,साहित्य संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक मंच द्वारा कीर्तिनगर में निर्माणाधीन सांस्कृतिक सदन में भिवानी के संस्थापक ठाकुर नीम सिंह के नाम एक कक्ष बनाया जाएगा। यह जानकारी मंच के महासचिव रणविजय तंवर संस्थापक सदस्य जगत नारायण भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि इस कक्ष में 26 फरवरी 1376(भिवानी का स्थापना दिवस) का प्रसंग ठाकुर नीम सिंह पंडित किशोरी लाल कौशिक द्वारा पूरे समाज के साथ यज्ञ कराते हुए को दर्शाए जाने वाला दृश्य पत्थर पर उत्कीर्ण कराया है। यह कक्ष में स्थाई रूप से लगवाया जाएगा। इसके लिए भिवानी के जाटू तंवर एवं कौशिक ब्राह्मणों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों से संपर्क करने का निर्णय लिया है। भिवानी के महापुरुषों के चित्रों के साथ उनकी संक्षिप्त जीवनी भी कक्ष में अंकित की जाएगी ताकि भावी पीढ़ी अपने महापुरुषों के जीवन पर गर्व कर सके। उन्होंने बताया कि इसके समर्पण का कार्यक्रम दो नंवबर को किया जाएगा। इसके लिए पाटण नरेश के वंशज ठाकुर दिग्विजय सिंह से संपर्क किया जा रहा है।