पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिलीवरी के ढाई माह बाद रहस्यमय हालात में कैरू की महिला की मौत

डिलीवरी के ढाई माह बाद रहस्यमय हालात में कैरू की महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बाकैरू निवासी एक महिला की शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को परिजन गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर उसे जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया। जिला सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

अचानकहुई बेहोश

कस्बाकैरू निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय प|ी बाला को ढाई माह पहले बच्चा हुआ था। शनिवार शाम को अचानक बाला बेहोश हो गई। उसे बेहोशी की हालत में ही परिजन प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए, जहां पर उसको सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। मगर यहां लाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को भांपते हुए आपात विभाग के चिकित्सक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का कारण पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुलदीप ने बताया कि उसकी पांच साल पहले ही बाला के साथ शादी हुई थी।