पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केसान की मैनेजिंग कमेटी करेगी मार्च 2017 तक काम

केसान की मैनेजिंग कमेटी करेगी मार्च 2017 तक काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काफीउठापटक के बाद अब केएम पब्लिक स्कूल में सेठ कालीचरण केसान की मैनेजिंग कमेटी ही मार्च 2017 तक काम करेगी। राज्य रजिस्ट्रार आफ सोसायटीज ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में कालीचरण केसान की मैनेजिंग कमेटी को विद्यालय की प्रबंधकारिणी के तौर पर काम करने के आदेश दिए हैं। रजिस्ट्रार के इन आदेशों के बाद काफी अर्से से चल रही उठापटक पर विराम लग गया है।

केएम पब्लिक स्कूल में तीन मैनेजिंग कमेटियों ने अपनी अपनी दावेदारी ठोक दी थी। इस वजह से मामला गरमा गया और जिला रजिस्ट्रार के पास पहुंचा, मगर कोई सुलह निकलती नहीं देखकर मामले को स्टेट रजिस्ट्रार के समक्ष भेजा गया। पुलिस प्रशासन को भी तीनों मैनेजिंग कमेटियों के बीच छिड़े घमासान को शांत करने के लिए काफी दिनों तक दौड़ धूप करनी पड़ी। आखिर में 23 मार्च को स्टेट रजिस्ट्रार के स्टे आर्डर के आधार पर कालीचरण केसान मैनेजिंग कमेटी को कार्य संभालने की अनुमति मिल गई और मामला स्टेट रजिस्ट्रार की अगुवाई में विचाराधीन रखा गया। इस मामले की जांच के बाद स्टेट रजिस्ट्रार ने कालीचरण केसान की मैनेजिंग कमेटी को मार्च 2017 तक काम करने के आदेश दिए हैं।

सेठ कालीचरण केसान का कहना है कि उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास था। इसलिए उनकी नहीं बल्कि सच्चाई की जीत हुई है।