पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य कालेज के छात्र से मारपीट में चार पर केस

वैश्य कालेज के छात्र से मारपीट में चार पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | वैश्यमहाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में सिटी पुलिस ने दो नामजद युवकों सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी मोहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। मोहित ने बताया कि गत 11 सितंबर की दोपहर को वह प्राचार्य कक्ष के बाहर बैठा हुआ था। अचानक ही आधा दर्जन छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह जख्मी हो गया और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मोहित के बयान पर गांव बापोड़ा निवासी भवानी, बिजे सहित तीन चार अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।