सुनील श्योराण का 5वां शहीदी दिवस मनाया
भिवानी | जाटधर्मशाला में शनिवार को शहीद सुनील श्योराण का पांचवां शहीदी दिवस मनाया गया। इसमें उनके शहीदी को याद करते हुए यह फैसला लिया कि मय्यड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ में पंचायत से जमीन लेकर शहीद सुनील श्योराण और शहीद संदीप कड़वासरा की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय दलित एकता पिछड़ा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हवासिंह सांगवान, रणसिंह सांगवान अटेला, धर्मपाल अटेला, जंगवीर अलखपुरा, जगत सिंह मिताथल, रघुबीर सिंह बूरा, राजेश कुमार बामला, सूबेदार उमेद सिंह बामला, सूबेदार बलवान सिंह बामला, कटार सिंह, राजसिंह धनाना, राजसिंह घणघस थे।