शिक्षण महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया
पालुवासस्थित महाराणा प्रताप महिला शिक्षण महाविद्यालय प्रांगण में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार कवि डॉ. रमाकांत शर्मा रहे। मंच का संचालन प्रियंका दहिया पूनम ने संयुक्त रुप से किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान स्वाधीन राष्ट्र का धर्म होता है। हमें चाहे कितनी भी भाषा का ज्ञान हो जाए लेकिन मातृभाषा राष्ट्र भाषा पर हमें गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर छात्रा दीपाली, रीना, श्वेता, सरिता, कोमल, ललिता, प्रियंका, प्रियंका यादव, नीरू ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।