पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद. जिले में मलेरिया के दो मामले आने के हेल्थ विभाग अलर्ट हो गया। विभाग ने 100 वर्करों की 39 टीमों का गठन कर दिया है। ये टीमें जिले में मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए कार्य करेंगी। टीम को उनके क्षेत्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं। ये टीमें अपने एरिया में मलेरिया कंट्रोल करने के लिए कार्य करेंगी। मलेरिया को कंट्रोल करने के चलाए जा रहे अभियान को तेज कर दिया गया है।
किया टीमों का गठन
स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की दस्तक के बाद टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। १क्क् कर्मियों की ३९ टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम को काम सौंप दिया गया है। यह टीमें वार्ड वाइज अपने अभियान को शुरू करेंगी। जहां पानी जमा है, वहां एंटी लार्वा दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।
जल्द ही सर्वे अभियान भी शुरू किया जाएगा। इसके तहत लोगों के घर-घर जाकर कूलर व पानी की टंकियों की जांच की जाएगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि वे भी अपने स्तर पर डेंगू-मलेरिया को लेकर सतर्क रहे।
जागरूकता पर होगा जोर
इस बार विभाग का ध्यान रोकथाम के साथ जागरूकता पर अधिक रहेगा। ताकि जागरूक होकर लोग इससे बचाव कर सके। इसके लिए विभाग ने सभी सीएचसी, पीएचसी, डिस्पेंसरी, एफआरयू समेत अन्य सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता के लिए बचाव व सावधानी के होर्डिग लगाए जाएंगे। इसके अलावा पब्लिक प्लेस व मेन चौक-चौराहों पर भी होर्डिग के जरिए लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचाव पर जागरूक किया जाएगा।
आप भी रहें अलर्ट
सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के भरोसे बैठकर डेंगू-मलेरिया से बचाव संभव नहीं है। इसके लिए स्वयं भी जागरूक होना होगा। तभी मलेरिया व डेंगू की चपेट में आने से बचा जा सकता है। मलेरिया व डेंगू का मच्छर जगह-जगह फैले पानी में पनपता है। इसके लिए जरूरी है कि सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। घर, दरवाजे एवं खिड़कियों में जाली लगवाएं, बुखार होने पर तुरंत खून की जांच कराएं और इलाज लें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.