पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुंडली में दोष बता नौ लाख ठगे, अखबार में विज्ञापन पढ़ तय हुआ था रिश्ता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद. शादी के लिए कुंडली में दोष बताकर नौ लाख रुपए के आभूषण और हजारों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। सेंट्रल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

क्या है मामला

सेक्टर-15 निवासी जगत कुमार ने सेंट्रल थाने में दी शिकायत में बताया कि बेटी की शादी के लिए उनकी तरफ से एक समाचार पत्र में 7, 14, 17, 21 व 24 फरवरी 2013 को विज्ञापन दिए गए थे। विज्ञापन देने के बाद उनके मोबाइल फोन पर एक युवक का फोन आया। युवक ने अपना नाम कुणाल खुराना बताया। कुणाल की बहन बनकर एक युवती ने रिश्ते के बारे में उनकी पत्नी से बात की। युवती ने जगत की पत्नी को बताया कि उनका तेल का कारोबार है और पूरे कारोबार को कुणाल ही देखता है। युवती ने जगत की पत्नी को आश्वस्त किया कि कुणाल से शादी करके बेटी सुखी रहेगी।

युवती ने जगत की पत्नी को बातों में फंसाकर रिश्ता बनाने के लिए तैयार कर लिया। कुणाल की बहन ने कुणाल का बायोडाटा ऑनलाइन जगत के पास भेजा।कुणाल ने भी उनकी बेटी से फोन पर बात कर ली। तभी कुणाल की बहन ने ग्रह नक्षत्र आदि की दिक्कतें बताकर परेशानी खड़ी कर दी।कुणाल ने जगत को कहा कि अपने कुलगुरु को उसने अपनी और जगत की बेटी की कुंडली दिखाई थी।इसमें दोष बताया गया।

कुणाल ने जगत को यह भी बताया कि उनके कुलगुरु आशाराम बापू हैं। कुंडली दोष को समाप्त करने के लिए पूजा होनी है। इसकी एक निश्चित विधि है। इस विधि के अनुसार लड़की वालों के द्वारा दिए जाने वाले आभूषण व नगदी लगभग 7 लाख कीमत की पूजा सामग्री के रूप में दी जाएगी।

कुणाल ने जगत को यह भी कहा कि यह पूजा अक्षरधाम में ही होनी तय हुई है। कुणाल की बातों में आकर जगत का परिवार इस बात के लिए सहमत हो गया।15 अप्रैल को साधु के वेष में एक व्यक्ति आया और लगभग नौ लाख से ऊपर के गहने व नगदी ले गया। इसके बाद जगत की कुणाल व इसकी बहन रश्मि के साथ फोन पर एक दो बार बात हुई।

इसके बाद दोनों ने अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।