- Hindi News
- आधार कार्ड वोटर कार्ड बनाने के लिए लगाया कैंप
आधार कार्ड वोटर कार्ड बनाने के लिए लगाया कैंप
उषा बड़खल ब्लाक की अध्यक्ष नियुक्त
बैठक में स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
फरीदाबाद| गवर्नमेंटसीनियर सेकेंडरी स्कूल जसाना में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें स्कूल छात्रों की प्रगति आदि पर चर्चा की गई। स्वच्छता के लिए सभी को जागरूक किया गया। बैठक में प्रिंसिपल सुरेंद्र, कमेटी के प्रधान राम किशन, सरपंच कुलदीप नागर मौजूद थे। उन्होंने कहा, बच्चों को सामाजिक मुद्दों से जोड़ने का प्रयास निरंतर होना चाहिए। इससे उन्हें अपने उत्तरदायित्वों के प्रति सचेत होने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को स्कूल से जोड़ने के प्रयास पर चर्चा की गई। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कमेटी के गठन, कार्य कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षक प्रोमिला ने सदस्यों को बाल स्वच्छता मिशन के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर एबीआरसी के डॉ. सुदेश चौधरी मौजूद थीं। प्रिंसिपल सुरेंद्र ने एसएमसी सदस्यों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई।