- Hindi News
- फरीदाबाद में आयोजित हाेगी सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग
फरीदाबाद में आयोजित हाेगी सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग
भोजपुरीदबंग के कप्तान मनोज तिवारी ने कहा कि वे अपने साथी रवि किशन की बात से सहमत हैं। इस स्टेडियम में फ्लड लाइट लगनी ही चाहिए। इसके लिए वे केंद्र से भी मदद कराएंगे। और राज्य सरकार को भी मदद करने के लिए कहेंगे। इसके अलावा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच कराने के मुद्दे को वह संसद में भी उठाएंगे।
फरीदाबाद- नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आनंद लेते फिल्मी स्टार।
इमरान खान | फरीदाबाद
राजानाहर सिंह स्टेडियम रिवाइवल कमेटी द्वारा मुंबई हीरोज और भोजपुरी दबंग के बीच प्रदर्शनी मैच के बाद अब सेलेब्रिटी लीग कराने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत जल्द ही एक बैठक होगी। अभी तक सेलेब्रिटी लीग का आयोजन मुंबई और दिल्ली के स्टेडियमों में होता रहा है। लेकिन इस प्रदर्शनी मैच में आए सेलेब्रिटी को यह स्टेडियम बहुत पसंद आया। उन्होंने सेलिब्रिटी लीग यहां कराने के तहत अपनी इच्छा भी आयोजकों के समक्ष जता दी है। यह लीग अप्रैल-मई 2015 में कराना तय किया जा सकता है।
फ्लडलाइट होगा अहम मुद्दा: गौरतलबहै कि सेलेब्रिटी को बेशक यह स्टेडियम काफी पंसद आया। लेकिन उन्होंने फ्लड लाइट स्टेडियम में लगवाने का भी मुद्दा आयोजकों के समक्ष रखा है। भोजपुरी दबंग के खिलाड़ी एवं बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य इस स्टेडियम को जीवंत करना है। और यह तभी हो सकता है जब मैदान को वर्तमान की जरूरत के हिसाब से तैयार कराया जाए। उन्होंने कहा इस मैदान पर फ्लड लाइट लगाने के लिए बातचीत की गई है। इसके बाद ही सेलेब्रिटी लीग कराने पर विचार किया जा सकता है। इस स्टेडियम को संवारने में सेलेब्रिटी का पूरा सहयोग रहेगा। रवि किशन ने बताया इस समय वे करीब 9 फिल्में कर रहे हैं। इसमें तेलुगु, मराठी फिल्में भी शामिल हैं। वहीं उन्होंने हॉलीवुड में भी जाने की इच्छा जताई।
स्टेडियमका ब्यौरा: राजानाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 25 हजार लोगों के बैठने की क्षमता। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से सभी चीजें इसमें। हालांकि उनकी हालत में सुधार की जरूरत है। इस मैच के दौरान काफी सुधार भी किया गया है। आखिरी मैच 2006 में भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया। जिसे भारत ने 4 विकेट से जीता। इस सेलेब्रिटी प्रदर्शनी मैच ने इस स्टेडियम की रौनक फिर बढ़ा दी है। इस मैदान में केवल फ्लड लाइट की कमी है। दिन के ह