पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड मेला : विदेशी युवती का पासपोर्ट आईफोन चोरी

सूरजकुंड मेला : विदेशी युवती का पासपोर्ट आईफोन चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजकुंडमेले में भीड़ का लाभ उठाने से बदमाश पीछे नहीं हैं। ये एक युवक लेबनान की युवती का मोबाइल फोन पासपोर्ट मार ले गए। सूरजकुंड थाने ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।

लेबनानकी युवती हुई शिकार : सूरजकुंडमेले का पार्टनर कंट्री लेबनान निवासी फातिमा खातूनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार को वह मेले में थीं। मेले में सवा लाख से अधिक दर्शक आए थे। किसी ने उनका पासपोर्ट आईफोन चोरी कर लिया।

मेलेसे फोन चोरी : प्रह्लादपुरनई दिल्ली निवासी दीपक ने सूरजकुंड थाने में दी शिकायत में कहा है कि मेले में किसी ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

सुरक्षाइंतजाम फेल : मेलापरिसर में काफी पुलिसबल तैनात है। इनमें से अधिकतर पुलिसकर्मी मेले का आनंद ले रहे हैं। कोई मोबाइल फोन से फोटो खींच रहा है तो कोई अपने परिवार को घुमा रहा है। काफी पुलिसकर्मी इधर-उधर आराम फरमाते नजर रहे हैं। यही कारण है कि अंदर प्रत्येक साल बढ़ रही चोरी की वारदातों के बारे में सुराग नहीं लग रहा है।

गाड़ीसे लैपटाप अन्य सामान्य चोरी : सेक्टर-21सीके मकान नंबर-बी-203 में रहने वाले अभिषेक त्यागी ने एनआईटी थाने में दी शिकायत में कहा है कि वह किसी काम से सेक्टर-21डी महाराज अग्रसेन धर्मशाला गई थीं। उन्होंने अपनी गाड़ी धर्मशाला के पास खड़ी कर दी थी। किसी ने उनकी गाड़ी से लैपटॉप, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड चोरी कर लिया। शेषपेज 16 पर

खेड़ीपुलपर की मारपीट

खेड़ीपुल के पास मारपीट कर घायल करने के आरोप में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रेम नगर झुग्गी में रहने वाले अकबर ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को सेक्टर-18, ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले रवी उर्फ घंटा ने खेड़ीपुल पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मेले में सुरक्षा के इंतजाम

>करीब 1200 पुलिसकर्मी मेले में मौजूद।

> तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र है, एक मेला परिसर के बाहर, दूसरा गेट पर और तीसरा अंदर।

> बुलेट प्रूफ गाडिय़ां मचान भी हैं।

> 120 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

> पहाड़ के अंदर भी पुलिसकर्मी तैनात।

> घुड़सवार जवान तैनात किए गए हैं।

> सभी पार्किंग स्थलों में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे।

> कैमरे रात को भी बेहतर काम कर रहे हैं।

> बम निरोधक दस्ता 24 घंटे मेले में मौजूद।

> स्पेशल कमांडो दस्ता अत्याधुनिक हथियारों से लैस।

> मेला परिसर में जैमर भी लगा है।

यहांले सकते हैं मदद

पुलिसकंट्रोल रूम के 100 नंबर पर

स्पेशल महिला हेल्पलाइन 1091