लेंटर गिरने से तीन की मौत
सरूरपुरइंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर दो बजे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 8 घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। वहां से सभी काे दिल्ली रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैसेहुआ हादसा : सरूरपुरइंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर 2 बजे एक कंपनी की बिल्डिंग की पहली मंजिल का लेंटर डाला जा रहा था। इसके ऊपर करीब 20-25 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक लेंटर भर भराकर नीचे गिर गया, जिससे कई मजदूर इसके नीचे दब गए। जबकि कुछ बच निकले। लेंटर गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में बचे मजदूरों ने अपने साथियों को बचाने का भरसक प्रयास किया। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सभी घायलों को बीके अस्पताल पहुंचाया गया। लेंटर के नीचे दबने से खुर्जा बुलंदशहर यूपी निवासी रविंद्र और झांसी निवासी देवी सिंह ईश्वर की मौत हो गई।
इन्होंनेदेखा हादसा : मूलरूपसे उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी 32 वर्षीय मजदूर घनाराम ने बताया कि उन्होंने हादसे को देखा है। वे भी घायल हो गए हैं। हादसे के समय काफी मजदूर लेंटर के ऊपर थे। सभी लेंटर डालने का काम कर रहे थे। हादसे के समय अचानक लेंटर का एक हिस्सा गिरने लगा। पलभर में पूरा लेंटर गिर गया। इस हादसे में उनके अलावा सरदार, दद्दू, कृपाल, राजू, विनोद, संदीप, तम्मू आदि घायल हो गए हैं। सभी मजदूर झांसी के हैं और यहां साइट पर रहते हैं। पुलिस ने इनके परिजनों को सूचना दे दी है।
^अभी मेरे पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद उचित कार्रवाई होगी। मलबा साफ करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हादसे के कारण के बारे में पुलिस जांच कर रही है। संभावना है सैंटरिंग का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। -राजेंद्रकुमार, एसएचओ, मुजेसर थाना
घायल मजदूर बीके अस्पताल में उपचाराधीन।
फरीदाबाद. सरूरपुर में लेंटर गिरने से घायल मजदूर बीके अस्पताल में उपचाराधीन।
गैस कटर से सरियों को काटने के लिए सिलेंडर ले जाते लोग।
फरीदाबाद. रोते बिलखते मृतक के परिजन।
फरीदाबाद. सरूरपुर में गिरे लेंटर के नीचे दबे मजदूरों को निकालते लोग।