हुडा में ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान शुरू
बिल्डिंगप्लान (भवन नक्शा) पास कराने के लिए अब सोमवार से लोगों को हुडा दफ्तरों के चक्कर लगाने से निजात मिल गई। हुडा की तरफ से सोमवार को बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन कर दिए। हुडा में इसके लिए एक सॉफ्टवेयर भी तैयार हो चुका है। अब कोई भी आर्किटेक्ट घर दफ्तर से ही ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान हुडा में अप्लाई कर सकता है। अहम बात यह है कि लोगों को बिल्डिंग प्लान का अप्रूवल ऑनलाइन मिल जाएगा।
फाइनलट्रेनिंग दी : सोमवारको हुडा ने आर्किटेक्टों को फाइनल ट्रेनिंग भी दी। इसके बाद उनको यूजर नेम पासवर्ड दिए गए। हुडा में करीब 25 आर्किटेक्ट रजिस्टर्ड हैं। अभी तक 7 आर्किटेक्टों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। बाकी ने रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर दिया है। हुडा में ऐसी व्यवस्था पहली बार बड़े स्तर पर हो रही है। इससे हुडा के हजारों उपभोक्ताओं आर्किटेक्टों को राहत मिलेगी। लोग पहले नक्शे की पूरी फाइल आर्किटेक्ट के पास जमा कराएंगे। उसके बाद आर्किटेक्ट विभाग में अप्लाई करेगा। पूरे कागजात होने के बाद नक्शा पांच से सात दिन में पास कर दिया जाएगा। याद रहे कि वर्तमान में हुडा के 34 सेक्टर मार्केट हैं। शेषपेज 16 पर
हुडाके करीब 2 लाख उपभोक्ता हैं। इनकी करीब 54 हजार फाइलों का डाटा ऑनलाइन हो चुका है।
आर्किटेक्टों से मांगे सुझाव
हुडा की तरफ से इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले सभी आर्किटेक्टों को यूजर नेम पासवर्ड दे दिए। इसके साथ ही सोमवार को सेक्टर-12 हुडा दफ्तर में सभी आर्किटेक्टों को बुलाया गया। इनसे इस नई व्यवस्था को लेकर सुझाव मांगे। आर्किटेक्टों ने हुडा में अपने सुझाव दर्ज कराए।
महीनों लगते थे नक्शे पास होने में
इससे पहले हुडा में नक्शे पास कराने के लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़ते थे। कई अधिकारियों के पास रिपोर्ट पास होने के कारण नक्शे पास होने में महीनों लग जाते थे। इस कारण अक्सर लोग दलालों के चंगुल में फंस जाते थे। हाल में विभाग के उच्च अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अब बिल्डिंग के नक्शे ऑनलाइन कर दिए जाएं। नक्शे पास कराने वाला व्यक्ति खुद अपने साइन किए हुए सर्टिफिकेट जमा कराएगा।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई
हुडामें बिल्डिंग प्लान अप्लाई करने के लिए उपभोक्ता आर्किटेक्ट से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि वे खुद भी हुडा दफ्तर में आकर आवेदन दे सकते हैं लेकिन आर्किटेक्ट बिल्डिंग प्लान बनाते हैं, इस कारण आर्किटेक्ट ही इस प्लान को अप्लाई करते हैं। कोई भी आर्किटेक्ट हुडा की हुडा डॉट जीओवी डॉट इन साइट पर जाएगा। इस साइट के खुलते ही इसके अंदर ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान लिंक आएगा। इसे खोलने के बाद आर्किटेक्ट अपनी प्लान की पूरी डिटेल भरेगा। इसके लिए आर्किटेक्ट हुडा द्वारा दिए गए यूजर नेम पासवर्ड का इस्तेमाल करेगा। प्लान अप्लाई होते ही हुडा में बनाया गया नया सॉफ्टवेयर इसकी जांच करेगा। इसमें जो कमी होगी वह ऑनलाइन ही बता दी जाएगी। इसके लिए हुडा की तरफ से एसएमएस भी भेजा जाएगा। अगर प्लान पूरी तरह से सही है तो 5 से 7 दिन में प्लॉट धारक आर्किटेक्ट को ऑनलाइन ही अप्रूवल का मैसेज चला जाएगा।
{ हुडा ने आर्किटेक्टों को दिए यूजर नेम पासवर्ड
{घर-ऑफिस पर बैठे ही अप्लाई कर सकते हैं बिल्डिंग प्लान
^ऑनलाइन की तरफ हुडा ने अच्छी पहल शुरू कर दी है। अब इस योजना को सफल बनाने में आर्किटेक्टों को अहम रोल अदा करना है। बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन आवेदन करने से अब लोग दफ्तर के चक्कर काटने से निजात पाएंगे। यदि किसी उपभोक्ता या आर्किटेक्ट को समस्या होती है, तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। पीसीमीणा, हुडा प्रशासक।
^ऑनलाइन नक्शे के बारे में फाइनल ट्रेनिंग सोमवार को दे दी है। यदि इसके बावजूद किसी भी आर्किटेक्ट को दिक्कत आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। आर्किटेक्टों की मदद के लिए एक कर्मचारी नियुक्त कर दिया है। इसके बावजूद आर्किटेक्ट को अप्लाई करने में समस्या है तो वह हुडा में आकर अप्लाई कर सकता है। आर्किटेक्टों का पूरा सहयोग किया जाएगा। पीयूषवर्मा, इंचार्ज, आईटी सेल।