पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब रेलवे यात्री ऑनलाइन दर्ज कराएं शिकायत

अब रेलवे यात्री ऑनलाइन दर्ज कराएं शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | रेलवेयात्री कृपया ध्यान दें….अगर आपकी रेलवे से जुड़ी कोई आपराधिक शिकायत है तो अब आपको इसके लिए जीआरपी थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब आप कहीं से भी जीआरपी को ऑनलाइन अपनी शिकायत कर पाएंगे। इससे पहले यात्रियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए काफी परेशानी जीआरपी थाने के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिला पुलिस की तरह ही अब जीआरपी में भी क्राइम क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) को लागू करने की तैयारी कर रहा है।





जीआरपी थाने को सीसीटीएनएस का नंबर भी अलॉट कर दिया गया है। इसके लिए सिस्टम भी इंस्टॉल कर दिए गए है। जल्द ही कंप्यूटर और सर्वर सिस्टम लगा दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन में किसी तरह की आपराधिक घटना की शिकायत ऑन लाइन दर्ज करा पाएंगे। जीआरपी के सिपाहियों को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। फरीदाबाद से भी कंप्यूटर ऑपरेटर को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। इन्हें पंचकूला में ट्रेनिंग दी जा रही है। जीआरपी फरीदाबाद के थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि सीसीटीएनएस के लिए नंबर अलॉट कर दिया गया है। अब बस सिस्टम लगाने का इंतजार है। इसके बाद यात्री इस नई सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।