पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आम आदमी तक...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी तक...

इसकेअलावा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकारी विभागों में ऑनलाइन सिस्टम को लागू करने का प्रयोग कितना प्रतिशत पात्र व्यक्ति तक पहुंचा है, यह भी पता लगाने को कहा। तहसील में रजिस्ट्रियों को ऑनलाइन करने का फायदा ग्रामीण स्तर तक अधिकतम पहुंचे, इसके लिए भी विधायकों संगठन को सक्रिय होकर काम करने की सलाह दी गई। आदर्श ग्राम योजना को और कितना प्रभावी तरीके से लागू कर सकते हैं, इसके लिए भी सुझाव मांगे गए। पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी हर गांव में जमीनी स्तर पर उतारने के लिए विधायकों मंत्रियों को संगठन के साथ टीम के रूप में काम करने की सलाह दी गई।

विधायकों के साथ बैठक में कुछ विधायकों ने सीएम से बीपीएल धारकों से जुड़ी समस्याओं पर जल्द कदम उठाने की मांग की। विधायकों ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय बीपीएल धारकों के सर्वे में जमकर धांधली हुई थी। आज भी जिनके पास गाड़ियां हैं और सारे संसाधन हैं उनका नाम बीपीएल सूची में है और जो गरीब हैं और वास्तविक हकदार हैं वे अपना नाम बीपीएल सूची में दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं। इस मांग पर सीएम ने जल्द ऐसी नीति बनाने की बात कही, जिससे गरीबों को उनका हक मिले और जो फर्जी रूप से सूचियों में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

अभी30 प्रतिशत लगाम लगी : भ्रष्टाचारपर अंकुश के लिए हुए आत्ममंथन में सरकार का मानना था कि अभी 30 प्रतिशत लगाम उनकी सरकार के गुड गवर्नेंस के तहत उठाए गए कदमों से लग चुकी है। भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने के लिए आम आदमी तक पूरी तरह से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार संगठन काम करेगा। सीएम एवं पार्टी संगठन के नेताओं का मानना था कि जो व्यवस्था सरकार ने बनाई है उसे अगर ोटे से छोटे आदमी तक पहुंचा दिया गया तो भ्रष्टाचार पर काफी अंकुश लग सकता है।

प्रदेशसंगठन मजबूत होगा तो सरकार मजबूत हाेगी : लंचके बाद प्रदेश संगठन की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के प्रभारी डा. अनिल जैन, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश सचिव संदीप जोशी सहित सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे। करीब डेढ़ घंटे की बैठक में प्रदेश सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से सीएम ने कहा कि सरकार ने जनहित में जो फैसले लिए हैं वे आम आदमी तक पहुंच रहे हैं या नहीं इस पर निगरानी की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने कहा कि सरकार के जनकल्याण के फैसले अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुटें। उन्होंने कहा अगर सरकार की नीतियों को आम आदमी तक पहुंचने में कोई अधिकारी रुकावट पैदा करता दिखे तो तत्काल मुझे शिकायत दें। सीएम के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डा. जैन एवं प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो सरकार मजबूत होगी और सरकार मजबूत होगी तो प्रदेश मजबूत होगा।

इसलिएअनुपस्थित थे ये मंत्री और विधायक : प्रदेशके स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का अंबाला में हर सोमवार खुला दरबार लगता है तो विज दरबार में आम आदमी की समस्याएं सुन रहे थे। प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु विदेश में थे। फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल बैंगलुरू में अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह में गए हुए थे। यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास हरिद्वार में थे। गुड़गांव के विधायक उमेश अग्रवाल की किसी केस में हाईकोर्ट में तारीख थी।

प्रदेशमें फिलहाल...

सामाजिकएवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन, लोक निर्माण मंत्री नरवीर सिंह, हरियाणा के पर्यटन राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज, सामाजिक एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, अन्य मंत्री विधायक मौजूद थे।

हुडामें ऑनलाइन...

हुडाके करीब 2 लाख उपभोक्ता हैं। इनकी करीब 54 हजार फाइलों का डाटा ऑनलाइन हो चुका है।

आर्किटेक्टोंसे मांगे सुझाव : हुडाकी तरफ से इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले सभी आर्किटेक्टों को यूजर नेम पासवर्ड दे दिए। इसके साथ ही सोमवार को सेक्टर-12 हुडा दफ्तर में सभी आर्किटेक्टों को बुलाया गया। इनसे इस नई व्यवस्था को लेकर सुझाव मांगे। आर्किटेक्टों ने हुडा में अपने सुझाव दर्ज कराए।

महीनोंलगते थे नक्शे पास होने में : इससेपहले हुडा में नक्शे पास कराने के लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़ते थे। कई अधिकारियों के पास रिपोर्ट पास होने के कारण नक्शे पास होने में महीनों लग जाते थे। इस कारण अक्सर लोग दलालों के चंगुल में फंस जाते थे। हाल में विभाग के उच्च अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अब बिल्डिंग के नक्शे ऑनलाइन कर दिए जाएं। नक्शे पास कराने वाला व्यक्ति खुद अपने साइन किए हुए सर्टिफिकेट जमा कराएगा।

सूरजकुंडमेला : विदेशी...

खेड़ीपुलपर की मारपीट : खेड़ीपुल के पास मारपीट कर घायल करने के आरोप में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रेम नगर झुग्गी में रहने वाले अकबर ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को सेक्टर-18, ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले रवी उर्फ घंटा ने खेड़ीपुल पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पेज 15 के शेष...