पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथी का साथ छोड़ धर्मवीर भड़ाना ने अब थामी झाड़ू

हाथी का साथ छोड़ धर्मवीर भड़ाना ने अब थामी झाड़ू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हालही में बसपा की टिकट पर बड़खल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े चौ. धर्मवीर भड़ाना ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। उन्होंने हाथी का साथ छोड़ अब झाड़ू थाम ली है। भड़ाना पाली क्रेशर जोन के अध्यक्ष भी हैं। सेक्टर 55 में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भड़ाना ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर, फरीदाबाद दक्षिण दिल्ली के संयोजक आभास चंदीला ने भड़ाना का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

दोनों आप नेताओं ने कहा कि भड़ाना को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। जबकि भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली से वह प्रभावित हैं। उनकी जो भी नीतियां हैं वे जनहितकारी हैं। उनकी नीतियों से हर व्यक्ति को लाभ पहुंचेगा। इसीलिए वे इस पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान युवा नेता संदीप चौहान ने भी आप में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर विजय चौहान, आशुतोष मित्तल, रमेश अरोड़ा, सचिन शर्मा, रविन्द्र दलाल, अमित मित्तल, शैलेष अवस्थी, राजुद्दीन सैफी, उपकार सिंह, एडवोकेट बीके वर्मा, सुनील ग्रोवर, रविन्द्र दलाल सहित अन्य पदाधिकारी आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

बदलतेरहे हैं दल

अपनेराजनीतिक सफर में धर्मबीर भड़ाना एक जगह नहीं टिके हैं। वे पार्टी बदलते रहे हैं। सबसे पहले वे हजकां में शामिल हुए। कुछ समय बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया। कांग्रेस में भड़ाना इसलिए शामिल हुए थे कि उन्हें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट मिल जाएगी। लेकिन कुछ माह तक इसमें रहने के बाद उन्हें लगा कि यहां टिकट मिलनी मुश्किल है। इसलिए उन्होंने बसपा ज्वाइन कर ली। बसपा में वे अपनी शर्त पर गए थे कि विधानसभा चुनाव लडूंगा। बसपा ने उन्हें टिकट भी दी। लेकिन चुनाव में भड़ाना तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें करीब 16 हजार वोटें मिली थीं। चुनाव में भड़ाना ने पूरी ताकत लगाई थी। तीसरे स्थान पर रहने के बाद भड़ाना को लगा कि बसपा में रहकर विधानसभा चुनाव जीतना मुश्किल है। ऐसे में उन्होंने अब आम आदमी पार्टी में अपनी इंट्री करा ली है।





एक्जिट पोल में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते देख उन्होंने बिना किसी देरी के सोमवार को आप की झाड़ू उठा ली है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव तो अभी ही हुए हैं। ऐसे में नेताजी कब तक इस पार्टी में रहते हैं यह तो समय ही बताएगा।

फरीदाबाद- बीएसपी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होते धर्मवीर भड़ाना।